{"_id":"638df88ec026d44fe00489cb","slug":"up-nikay-chunav-baghpat-khekra-reserved-for-women-and-normal-fixed-in-baraut","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: आरक्षण ने बिगाड़ा गणित, बागपत-खेकड़ा महिला के लिए आरक्षित, देखें पूरे जिले की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: आरक्षण ने बिगाड़ा गणित, बागपत-खेकड़ा महिला के लिए आरक्षित, देखें पूरे जिले की लिस्ट
Mon, 05 Dec 2022 07:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:26 PM IST
सार
UP Nagar Nikay Chunav: बागपत में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं का गणित बिगड़ गया है। जानिए जिले की आरक्षण सूची के हिसाब से हर सीट का हाल-
विज्ञापन
निकाय चुनाव
विस्तार
बागपत में नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है, जिससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं का गणित बिगड़ गया है। क्योंकि बागपत व खेकड़ा नगर पालिका का अध्यक्ष पद महिलाओं के आरक्षित किया गया है, जबकि बड़ौत की सीट सामान्य रखी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav: बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित, जानें हर सीट का हाल
विज्ञापन
इनके अलावा नगर पंचायत टीकरी को महिला व अग्रवाल मंडी टटीरी को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किय गया है। जबकि अमीनगर सराय नगर पंचायत, छपरौली नगर पंचायत, रटौल नगर पंचायत, दोघट नगर पंचायत को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। इस तरह आरक्षण जारी होने के बाद सबसे पहले नेताओं को अपनी-अपनी पार्टी से टिकट के लिए जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर में महिला बनेगी मेयर, देखें नगर पंचायत की पूरी सूची