{"_id":"613714a78ebc3e6be87d92d0","slug":"up-news-victim-of-a-sexual-harassment-case-abducted-amidst-police-security-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण, ई रिक्शा से लेकर फरार हुए कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत में पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण, ई रिक्शा से लेकर फरार हुए कार सवार
Tue, 07 Sep 2021 12:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:58 PM IST
सार
बागपत के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता को महिला कांस्टेबल ई रिक्शा में लेकर मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग उसका अपहरण कर कार में बैठाकर ले गए। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस सुरक्षा से अपहरण कर लिया। बताया गया कि महिला कांस्टेबल ई रिक्शा में लेकर मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला कांस्टेबल ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को लेकर फरार हुए कार सवार बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में सोमवार रात आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : दुस्साहस : बिजनौर बच्ची को बेहोश कर उठा ले जाने का प्रयास, हाथ में काटने छोड़कर फरार हुए बाइक सवार
विज्ञापन
मंगलवार सुबह एक महिला कांस्टेबल पीड़ित महिला को मेडिकल कराने के लिए ई-रिक्शा में अपने साथ बैठाकर जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। यहां कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचने पर ई-रिक्शा में सवार पीड़ित महिला को कार सवार लोगों ने खींच लिया और उसे कार में बैठाकर फरार हो गए।
महिला कांस्टेबल ने तुरंत मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ मनोज मिश्र, कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित महिला के परिजनो से जानकारी की और जिले में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अब अपनी फजीहत होती देखकर मामले को पारिवारिक बता रही है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामला पारिवारिक है और महिला को तलाश किया जा रहा है।
बता दें कि पश्मिची यूपी में यह पहली बार नहीं है जब पुलिस सुरक्षा से अपहरण का मामला सामने आया हो। वहीं, जिस तरह से पीड़िता को ई रिक्शा में लेकर जाने की बात सामने आई है इसे लेकर पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।