फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Two groups of post kanwariyas clashed on road in Baghpat

Baghpat News: डाक कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, ये थी विवाद की वजह

Sat, 15 Jul 2023 03:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jul 2023 03:06 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में डाक कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
UP News: Two groups of post kanwariyas clashed on road in Baghpat
बागपत में डाक कांवड़िये आपस में भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट में आस्था की डगर पर डाक कांवड़ियों का तांडव भी देखने को मिला। दाहा गांव में आगे निकलने को लेकर डाक कांवड़ियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झगड़ा करने वाले कांवड़ियां हरियाणा के बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही डाक कांवड़ियां आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


श्रद्धा के पथ पर कांवड़ियां शिवभक्ति में डूबे दिखे। कई जगह देशभक्ति के नजारे भी देखने को मिले, लेकिन कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन डाक कांवड़ियों का तांडव भी देखने को मिला। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शनिवार को कांवड़िये साइलेंसर हटाकर बाइकों को दौड़ाते देखे गए।

विज्ञापन

दाहा गांव में बाइक आगे निकलने को लेकर डाक कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में घूंसे चलने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डाक कांवड़िये दूसरे गुट के बाइक सवार डाक कांवड़िये को सड़क पर गिराकर घूंस मार रहे है। बाइक सवार कांवड़िये का साथी भी उन्हें घूंसे मारते दिखाई दे रहा है। 

बाद में कुछ लोगों ने उनका बीच-बचाव कराकर उन्हे शांत किया। जिसके बाद कांवड़िये आगे बढ़ गए। डाक कांवड़ियां हरियाणा के बताए गए हैं। उधर, सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम

विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि डाक कांवड़ियों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके गई थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला और न ही किसी ने लिखित में शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: भोले ने किया बेड़ा पार: प्रेमिका से हुई शादी तो हरिद्वार से लेटकर जल लाया युवक, साले सहवाग को भी ले गया था साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed