फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Two friend have died and three injured in car accident in Baghpat

Accident in Baghpat: हाईवे किनारे पेड़ से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत से मचा कोहराम, देहरादून जा रहे थे घूमने

Mon, 30 May 2022 11:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 May 2022 11:04 PM IST
सार

बागपत में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। वहीं दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News: Two friend have died and three injured in car accident in Baghpat
हाईवे पर कार एक्सीडेंट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बड़ौत में सरूरपुर गांव से देहरादून घूमने के लिए पांच युवकों की कार सोमवार की शाम आई आंधी में अनियंत्रित होकर देहरादून दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़कियों को तोड़कर शवों को निकाला। घायल युवकों को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतक सरूरपुर गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन मौत से गांव में शोक छा गया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतकों में मोनू (32) पुत्र जसवीर, अनिल (38) पुत्र राजपाल और मिंटू (33) पुत्र ओमवीर सरूरपुर गांव के रहने वाले थे। घायल छोटू उर्फ अश्वनी पुत्र धीर और सोनू पुत्र ओम सिंह भी इसी गांव के रहने वाले हैं। ये सभी दोस्त थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा:   इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सभी ने एक साथ देहरादून जाने का कार्यक्रम बनाया था। शाम तकरीबन पांच बजे कार से देहरादून के लिए चल पड़े। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढी-बड़ौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोनू, अनिल, मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू और सोनू गंभीर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं

वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार की खिड़कियों को तोड़कर तीनों के शवों और दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एक साथ तीन युवकों की मौत की सूचना से परिवार और गांव में शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed