फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Meerut-Baghpat National Highway will be closed after two days, route diversion will remain

UP News: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे दो दिन बाद हो जाएगा बंद, रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 02 Sep 2024 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 02 Sep 2024 06:47 PM IST
सार

मेरठ-बागपत हाईवे दो दिन बाद बंद कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण के कारण ऐसा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP News: Meerut-Baghpat National Highway will be closed after two days, route diversion will remain
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे को दो दिन बाद बंद किया जाएगा। क्योंकि टटीरी में दो दिन बाद ओवरब्रिज का कार्य शुरू होगा। इसके लिए सोमवार को रेलवे अधिकारियों व पुलिस ने निरीक्षण किया। उन्होंने रुट डायवर्जन के लिए बली व सूरजपुर महनवा के अंडरपास का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

 

कस्बे में रेलवे फाटक बंद होने के कारण बागपत-मेरठ हाईवे पर जाम लग जाता था। इसको देखते हुए रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का कार्य शुरू होने वाला है। यह मार्ग एक साल के लिए बंद हो जाएगा, जिससे रुट डायवर्जन किया जाएगा। इसको देखते हुए एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर यातायात को लेकर जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बड़ौत व दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को मार्ग बंद होने की जानकारी देने के लिए चौराहे पर बड़ा बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। इसके बाद बाघू रोड पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यातायात सीओ विजय कुमार तोमर व रेलवे अधिकारियों ने टटीरी रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। वह सूरजपुर महनवा गांव व बली गांव के अंडरपास के पास पहुंचे और निरीक्षण कर स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों को सूरजपुर महनवा व बाघू गांव से निकाला जाए। इसके लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए जाए। बताया कि दो दिन बाद रेलवे ओवरब्रिज बनने का कार्य शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने अंडरपास न बनाने की मांग की
भाजपा नेत्री कौशल त्यागी ने रेलवे अधिकारियों से टटीरी कस्बे में अंडरपास न बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है तो फिर अंडरपास का कोई फायदा नहीं है। इसलिए अंडरपास बनाने का कार्य न किया जाए, क्योंकि इससे लोगों को परेशानी होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed