फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Height gauge installed on the highway, tourist bus collided, 17 devotees injured

UP News: हाईवे पर भीषण हादसा... हाइट गेज से टकराई श्रद्धालुओं की बस, चार बच्चों समेत 17 घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 08 Sep 2024 12:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Sep 2024 12:40 PM IST
सार

मेरठ बागपत हाईवे पर दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। सभी घायल मुजफ्फरनगर से राजस्थान प्रसाद चढ़ाने ज रहे थे।  

विज्ञापन
UP News: Height gauge installed on the highway, tourist bus collided, 17 devotees injured
हाइट गेज से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में मेरठ बागपत हाईवे पर आवागमन बंद होने के कारण पिलाना मोड़ पर लगाये गए हाइट गेज से श्रद्धालुओं की मिनी टूरिस्ट बस टकरा गई। टूरिस्ट बस में सवार चार बच्चों समेत 17 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से चार की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी से 17 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को मिनी टूरिस्ट बस में सवार होकर राजस्थान के बागड़ में स्थित धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढाने जा रहा था। उधर मेरठ बागपत हाईवे पर रूट डायवर्जन होने के कारण पिलाना मोड़ पर हाइट गेज भी लगाए गए हैं। बताया कि श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस जैसे ही पिलाना मोड़ पर पहुंची तो चालक को हाइट गेज नहीं दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की बस हाइट गेज से टकरा गई। हादसे में टूरिस्ट बस चालक नफीस, श्रद्धालु अमित, सुनीता, अजय, रामवती, ज्योति, पृथ्वी, भरत, अर्णव, राजेन्द्र प्रसाद, सोनिका, प्रेमवती, सुनील, मंगलसेन, गुनगुन समेत 17 घायल हो गए। चार घायलों की हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मी की भी ड्यूटी नहीं लगाई
मेरठ बागपत हाईवे पर हाइट गेज लगाने के बाद खाली छोड़ दिया गया। जिस कारण रविवार को श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइट गेज से टकरा गई। यहां कोई पुलिसकर्मी तक तैनात नहीं किया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed