{"_id":"619e639ad5fb354e8b5bb435","slug":"up-news-case-of-dowry-murder-has-been-registered-against-many-including-the-young-district-president-of-rld-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: रालोद के युवा जिलाध्यक्ष सहित कई पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रालोद के युवा जिलाध्यक्ष सहित कई पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला
Wed, 24 Nov 2021 09:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:38 PM IST
सार
बागपत में दहेज हत्या के मामले में रालोद के युवा जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के निबाली गांव में मंगलवार को रालोद के युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा की भाभी सपना पत्नी विक्रांत धामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा और उनके भाई विक्रांत धामा सहित कई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बागपत कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके सीयूजी नंबर पर एक व्यक्ति विक्रम निवासी गांव अस्तौली, जनपद गौतमबुद्धनगर ने फोन करके आरोप लगाया था कि उसकी बहन सपना को ससुराल वालों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर मार दिया है। सपना का शव घर में मौजूद है और उसकी अंत्येष्टि की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस गांव पहुंची तो सपना के शव की खेत में अंत्येष्टि कर दी गई थी। सपना के भाई भगत, विक्रम व अन्य लोगों ने बातचीत करने पर बताया कि उनकी सहमति से सपना की अंत्येष्टि की गई है। लेकिन पुलिस को दहेज के लिए फांसी लगाकर मारने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
उधर, निबाली गांव में भी यही पता चला कि सपना की मौत फांसी पर लटककर हुई है। इसलिए सपना के पति विक्रांत, ससुर रामपाल व देवर श्रीकांत धामा सहित अन्य परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
सीओ अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।