फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: A woman tried to commit suicide by drinking petrol outside police station in Baghpat

Baghpat: थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने पेट्रोल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Wed, 25 May 2022 12:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 May 2022 12:14 AM IST
सार

ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने थाने के बाहर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने पेट्रोल अपने ऊपर डालकर और पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

विज्ञापन
UP News: A woman tried to commit suicide by drinking petrol outside police station in Baghpat
मौके पर पहुंचे सीओ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर एक महिला ने मंगलवार को महिला थाने के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर और पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला पर आत्महत्या करने की कोशिश और पांच नामजद समेत सात पर उसे उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बागपत नगर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला मंगलवार को अपने परिजनों और कई अन्य लोगों के साथ महिला थाने पहुंची। महिला थानाध्यक्ष से मुलाकात कर थाने के बाहर निकली और पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर डालने के साथ ही पीने लगी। यह देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। थाने के अंदर से पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला का कैराना के एक गांव के ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। 
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि उसके ससुराल वालों के दर्ज कराए तेजाब डालने के मुकदमे में परिजनों को कैराना पुलिस ने जेल भेज दिया। मगर, उसके दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि कोतवाली में महिला पर आत्महत्या की कोशिश करने, उसके चार परिजनों व एक पूर्व सभासद समेत आठ पर उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज

महिला ने दो मुकदमे और ससुराल वालों ने एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का निकाह चार साल पहले शामली के कैराना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के दो साल बाद विवाद शुरू हुआ। पहले आपसी बातचीत चलती रही, लेकिन दो अप्रैल 2022 को झिंझाना थाने में महिला की मां ने उसकी सास के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला ने नौ अप्रैल को अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाना बागपत में दर्ज करा दिया। इस मुकदमे के बाद महिला के ससुराल वालों ने कैराना थाने में 28 अप्रैल को उसके मायके वालों के खिलाफ तेजाब डालने, हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

इसके बाद सात मई को महिला ने अपने देवर समेत चार ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा बागपत कोतवाली में दर्ज कराया। इस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि किसी भी मुकदमे में पिछले मुकदमे का जिक्र नहीं किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात

महिला का ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों में कई मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इस तरह का एक मुकदमा सामूहिक दुष्कर्म का बागपत कोतवाली में दर्ज कराया गया, जो केवल ससुराल वालों की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में समझौते के लिए दबाव देने के लिए दर्ज कराया गया था। हालांकि अभी इसमें जांच चल रही है। महिला ने कुछ लोगों के उकसाने पर आत्महत्या की कोशिश की। इसकी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें कार्रवाई की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed