{"_id":"60dfe9cc0146647fc61a0f96","slug":"up-news-a-prisoner-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-temporary-jail-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
Sat, 03 Jul 2021 10:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:08 AM IST
सार
दुष्कर्म के आरोपी ने अस्थायी जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खेकड़ा की अस्थायी जेल में शुक्रवार रात एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया गया कि बंदी सुशील पुत्र बाबू चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले ही आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात जब सभी बंदी सो रहे थे, उसी दौरान सुशील ने बैरक में ही अपने लोअर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन