फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: A farmer has committed suicide because of the loan of bank and tension of daughter marriage in Baghpat

धनतेरस पर उठाया खौफनाक कदम: बैंक के कर्ज में डूबा था किसान, बेटी की शादी की थी चिंता, परेशान होकर दे दी जान

Tue, 02 Nov 2021 06:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 06:22 PM IST
सार

बागपत में बैंक के कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने जान दे दी। किसान काफी परेशान था और उसे अपनी बेटी की शादी करने की भी चिंता सता रही थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: A farmer has committed suicide because of the loan of bank and tension of daughter marriage in Baghpat
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में धनतेरस त्योहार के दिन एक घर में मातम पसर गया। यहां एक किसान ने बैंक के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि किसान को बेटी की शादी करने की भी चिंता सता रही थी। वहीं परिजनों का कहना है कि कर्ज अदा करने के लिए बैंक दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बिहारीपुर गांव में कर्ज में डूबे किसान ने परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक बैंक के करीब सात लाख और साहूकार के तीन लाख कर्ज से किसान परेशान था। दो माह बाद ही बेटी की शादी होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहारीपुर निवासी किसान अनिल कुमार (45 वर्ष) पुत्र राज सिंह का शव मंगलवार सुबह पड़ोसी किसान सुरेशपाल के खेत में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि किसान अनिल के पास चार बीघा जमीन है। अनिल पर बैंक का करीब सात लाख रुपये व साहूकार का तीन लाख रुपये कर्ज है। यह कर्ज चुकाने के लिए उस पर लगातार तगादा किया जा रहा था। इस कर्ज चुकाने में अनिल वर्तमान में असमर्थ थे। इसलिए ही वह पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहे थे। इस कारण ही किसान ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि किसान के तनाव में होने के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

बेटी की फरवरी में होनी है शादी
किसान अनिल कुमार की बेटी भारती की फरवरी माह में शादी होनी है। उनका एक बेटा निखिल दिव्यांग है और दूसरा बेटा नितिन है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

किसान अनिल की मौत कर्ज से होने की बात पता चली है। उस पर कितना और किसका कर्ज था, इस संबंध में बुधवार को टीम भेज कर दस्तावेज तैयार कराए जाएंगे। - प्रसुन्न कश्यप, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed