{"_id":"61c9b7a6bf3bea5ab32f5498","slug":"up-news-15-lakhs-rupees-has-reached-for-a-sceem-in-baghpat-district-but-not-apply-by-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में कांप रहा शहर: कंबल के मिले 15 लाख, अभी तक एक भी नहीं बंटा, अफसरों पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में कांप रहा शहर: कंबल के मिले 15 लाख, अभी तक एक भी नहीं बंटा, अफसरों पर उठ रहे सवाल
Mon, 27 Dec 2021 06:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में लोग ठंड से कांप रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी अफसर सनने को तैयार नहीं हैं। बताया गया कि कंबल के लिए जिले में 15 लाख रुपये आए हैं लेकिन अभी तक जिले में एक भी कंबल नहीं बंटा है।
विज्ञापन
बागपत में ठंड से कांपते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का सितम जारी है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं है। हालात ऐसे है कि कंबल बांटने के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। मगर, अभी तक एक भी कंबल नहीं बांटा गया है। इसी तरह अलाव के लिए डेढ़ लाख रुपये मिले हैं। मगर, किसी जगह अलाव तक नहीं जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले तक तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन कई दिन से धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। रविवार को मौसम दोबारा से बदल गया। पूरे दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। इससे तापमान दोबारा नीचे पहुंचने लगा है। रविवार को अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। सुबह को कोहरा छाया रहने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, लोगों को ठंड से बचाने के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट दिया है ताकि तीनों तहसीलों में पांच-पांच लाख रुपये के कंबल बांटे जा सके। इसके अलावा सड़कों व चौराहों पर सर्दी से बचाव के लिए अलावा जलाने की व्यवस्था करने को डेढ़ लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें भी तहसीलों के अनुसार पचास-पचास हजार रुपये के अलावा जलाने की व्यवस्था है। मगर, अब तक न तो कंबल बंटे और न ही अलाव जले। अब अफसरों की ओर से कंबल जल्द बांटने शुरू करने की बात कही जा रही है, वहीं अलाव जलाने के सवाल पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
कंबल मंगवा दिए गए हैं और उनकी सूची भी तैयार हो चुकी है, जिनको कंबल दिए जाने हैं। अब केवल कंबल वितरण होना है, जिसे जल्दी कराया जाएगा। अलाव के लिए भी निर्देश दिए गए हैं कि चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाएं। - अमित कुमार, एडीएम
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें