UP: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, बागपत में युवक ने फरसे से की पत्नी की हत्या, फिर खुद पुलिस को किया फोन
बागपत समाचार, खैला गांव, पत्नी की हत्या, प्रेम विवाह, राहुल, मनीषा, घरेलू विवाद, फरसा हमला, हत्या मामला, पुलिस जांच, दो बच्चे, बागपत अपराध, उत्तर प्रदेश समाचार, ताजा खबर, सनसनीखेज वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के खैला गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सात साल पहले किया था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार खैला गांव निवासी राहुल ने करीब सात वर्ष पहले हरिद्वार में 25 वर्षीय मनीषा से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले दो वर्षों से बंगलूरू में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। पति का दावा है कि पत्नी पहले उनके बेटे को अपने साथ ले गई थी और अब वह बेटी को लेने के लिए गांव आई थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से पत्नी पर फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गर्दन पर किया धारदार हथियार से हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने कथित रूप से फरसे से मनीषा की गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।
खुद पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद राहुल शव के पास ही बैठा रहा और स्वयं पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने की चर्चा लोगों के बीच बनी हुई है।