फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Inspector enraged after being called Deewanji in Baghpat, accused of abusing

UP: 'दीवानजी' कहने पर भड़का दरोगा, पूर्व प्रधान से गाली-गलौज, जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 15 Jan 2024 06:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jan 2024 06:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दीवान जी कहने पर दरोगा भड़क गया। आरोपी है कि दरोगा ने पूर्व प्रधान से गाली गलौज की और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
UP: Inspector enraged after being called Deewanji in Baghpat, accused of abusing
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बालैनी, दत्तनगर और मुकारी गांव के ग्रामीणों के बीच हो रही पंचायत में दीवानजी कहने पर एक दरोगा भड़क गया। पूर्व प्रधान ने अभद्रता करने और 1100 रुपये छीनने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


मुकारी और दत्तनगर गांव के ग्रामीणों में जंगल में बने देवता को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर शनिवार शाम दत्तनगर गांव में दोनों गांवों के ग्रामीणों की पंचायत चल रही थी। पूर्व प्रधान मलखान ने आरोप लगाया कि पंचायत में एक दरोगा और एक सिपाही पहुंचे।

विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने बताया कि गलती से उसने दरोगा को दीवानजी कह दिया। आरोप लगाया कि दीवानजी कहने पर दरोगा भड़क गये, जिन्होंने उसके साथ पंचायत में अभद्रता की और जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उसके बाद ही उसे गाड़ी से उतारकर छोड़ा गया।

पूर्व प्रधान ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि मारपीट और रुपये छीनने का आरोप गलत है। विवाद को निपटाने के लिए पुलिस टीम गई थी। उन पर लगाये गये आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed