{"_id":"677d768bd589f3037203bfc8","slug":"up-female-officer-of-baghpat-jail-accuses-jailer-of-attempted-rape-suspended-case-also-registered-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत जेल की महिला अधिकारी ने जेलर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, सस्पेंड किया... केस भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत जेल की महिला अधिकारी ने जेलर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, सस्पेंड किया... केस भी दर्ज
Wed, 08 Jan 2025 12:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:17 AM IST
सार
महिला अधिकारी का कहना है कि जेलर जितेंद्र कश्यप को एक जनवरी को अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जेल में तैनात महिला अधिकारी के साथ अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, खेकड़ा कोतवाली में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
जिला जेल की महिला अधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर को जिला कारागार अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आरोप है कि एक जनवरी को जेलर ने अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर अभद्रता की और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अधिकारी की शिकायत पर मुख्यालय से जांच बैठा दी गई और जेलर को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट जेल मुख्यालय भेज दी। इसके बाद महानिदेशक ने जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, महिला अधिकारी की तहरीर पर जेलर जितेंद्र कश्यप के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि महिला अधिकारी की तरफ से तहरीर आई थी, उस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।