फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: DM Baghpat is speaking, donations are needed for the needy... Know how big BJP leaders saved themselves

UP: डीएम बागपत बोल रहा हूं, जरूरतमंदों के लिए डोनेशन चाहिए... जानें भाजपा नेता के साथ फिर क्या हुआ...

Fri, 06 Dec 2024 09:38 PM IST
बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Dec 2024 09:38 PM IST
सार

फोन करने वाले ने खुद को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बताया। भाजपा नेता संजीव राठी ने कहा कि आवाज डीएम जैसी नहीं लग रही है, तो उसने फिर कहा कि वह उनका स्टेनो बोल रहा है। 

विज्ञापन
UP: DM Baghpat is speaking, donations are needed for the needy... Know how big BJP leaders saved themselves
डीएम बागपत का फाेटो लगी फेसबुक आईडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर डीएम बागपत की फर्जी आईडी बनाकर भाजपा नेता समेत कई लोगों से ठगी का प्रयास किया गया। पहले मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर मांगा गया और फिर फोन करके खुद को डीएम या उनका स्टेनो बताकर जरूरतमंदों के लिए डोनेशन देने की बात कही। इस तरह का मामला सामने आने के बाद डीएम ने पुलिस को जांच करने को कहा है। 
विज्ञापन

गांगनौली गांव के रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजीव राठी के पास बृहस्पतिवार को डीएम बागपत की फेसबुक आईडी से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। इस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का फोटो भी लगा था तो संजीव राठी उत्साहित हुए कि डीएम ने उनको फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी है। उन्होंने उसको स्वीकार कर लिया तो शुक्रवार सुबह को उनके पास मैसेज आया और उनका मोबाइल नंबर मांगा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव राठी के मोबाइल देने के कुछ देर बाद ही एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बताया। संजीव राठी ने कहा कि उनकी आवाज डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की तरह नहीं लग रही है, तो उसने फिर कहा कि वह उनका स्टेनो बोल रहा है। इसके बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ डोनेशन के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

संजीव ने बताया कि उन्होंने कुछ देर बाद बात करने के लिए कहा तो डोनेशन की रकम के बारे में नहीं बताया जा सका। उन्होंने तुरंत डीएम को फोन करके पूरे मामले से अवगत कराया।
बताया गया कि उक्त फेसबुक आईडी से काफी लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर बातचीत की गई है। इस मामले में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को जांच के लिए कहा और लोगों से ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed