{"_id":"64b54d70f902d24316072ce5","slug":"up-dangi-khap-came-out-in-support-of-seema-haider-from-pakistan-raised-demand-for-indian-citizenship-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के समर्थन में उतरी दांगी खाप, भारतीय नागरिकता दिलाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के समर्थन में उतरी दांगी खाप, भारतीय नागरिकता दिलाने की उठाई मांग
Mon, 17 Jul 2023 07:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:47 PM IST
सार
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को पश्चिमी यूपी की खाप पंचायतों ने भी समर्थन दिया है। बागपत की दांगी खाप के चौधरियों ने सीमा हैदर को अपनाने की अपील की है और कहा है कि सीमा यहां आ ही गई है, तो उसे यहां की नागरिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Seema Haidar
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में खाप चौधरी ओमपाल सिंह दांगी ने कहा कि अवैध रूप से भारत में प्रवेश करना गलत है, लेकिन अब सीमा यहां आ ही गई है तो उसे यहां रहने की नागरिकता मिलनी चाहिए। इससे दो मजहबों के बीच दूरियां कम होंगी। उन्होंने सीमा हैदर का समर्थन किया।
वे सोमवार को चौधरी चरण सिंह संस्थान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा सबका दिल खोलकर स्वागत किया है, कभी जाति-धर्म नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि देशवासियों को सीमा को अपना लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक सदस्य चौधरी धर्मपाल सिंह दांगी ने किया।
इस मौके पर रालोद नेता डॉ. संजीव आर्य दांगी, चौधरी भीम सिंह दांगी, चौधरी तेजपाल सिंह दांगी, चौधरी अशोक कुमार दांगी, चौधरी यादराम दांगी आदि उपस्थित रहे।