फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime: Farmer shot dead in Baghpat today Morning while he went to get Fodder for cattle

UP Crime: बागपत में दिन निकलते ही वारदात, खेत में चारा लेने गए किसान को गोली मारी, हमलावर फरार

Wed, 20 Jul 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Jul 2022 11:19 AM IST
सार

बागपत के खिंदौड़ा गांव में बुधवार सुबह खेत में चारा लेने गए किसान को बाइकसवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP Crime: Farmer shot dead in Baghpat today Morning while he went to get Fodder for cattle
किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दिन निकलते ही बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां खिंदौड़ा गांव में बुधवार सुबह खेत में चारा लेने गए किसान को बाइकसवार बदमाशों ने गोली मार दी।

विज्ञापन


गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर घायल युवा किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: हत्या की दो वारदात, बिजनौर के युवक का पुणे में कत्ल, एक महिला की खेत में पड़ी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खिंदौड़ा गांव मे बुधवार सुबह चारा लेने गए किसान युवक को एक बाइक पर सावर होकर आए चार हमलावरों ने गोली मार दी। किसान को दो गोलियां लगी है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार खिंदौड़ा गांव का दीपक बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत से चारा लेने के लिए गया था। खेत पर एक बाइक पर सवार होकर चार हमलावर पहुंचे और दीपक को गोली मार दी। उसे पीछे से पकड़कर गोली मारी गई है। एक गोली कंधे और दूसरी गोली पेट में लगी है।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed