{"_id":"613107e58ebc3ea6b41337a2","slug":"up-board-ten-centers-set-up-for-personal-examination-registration-baghpat-news-mrt5544891106","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षा के पंजीकरण के लिए दस केंद्र निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षा के पंजीकरण के लिए दस केंद्र निर्धारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2022 की व्यक्तिगत बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण के लिए दस केंद्र और चार केंद्र केवल पत्राचार की परीक्षा के आवेदन के लिए निर्धारित किए गए है। इनमें से पांच केंद्र केवल बालिकाओं के लिए और पांच केंद्र बालक व बालिकाओं के लिए निर्धारित किए गए है। पत्राचार के लिए तीन केंद्र बालक व बालिकाओं और एक केंद्र केवल बालिकाओं के पंजीकरण के लिए बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षा के पंजीकरण के लिए दस केंद्र निर्धारित किए गए है। इनमें पांच केंद्र राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा, राजकीय कन्या इंटर कालेज तुगाना, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत में केवल बालिकाओं का पंजीकरण होगा। जबकि राजकीय कन्या इंटर कालेज जहानगढ़ दौझा, राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, राजकीय हाईस्कूल बदरखा, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर में बालक व बालिकाओं का पंजीकरण किया जाएगा।
चार केंद्र पत्राचार के पंजीकरण के लिए निर्धारित किए गए है। इनमें आदर्श इंटर कालेज डौला, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, जैन जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत में बालक व बालिकाओं और स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत में केवल बालिकाओं को पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवेदन पत्रों की जांच कर वेबसाइट पर अपलोड़ करने के निर्देश दिए है।