फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP board ke teen naye kendra banaye

तीन नए केंद्र, 11 परीक्षा केंद्रों पर चली कैंची

Sun, 10 Nov 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
UP board ke teen naye kendra banaye
तीन नए केंद्र, 11 परीक्षा केंद्रों पर चली कैंची
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार 42 केंद्रों पर आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने इस बार तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जबकि पिछली बार बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर कैंची चल गई है। सिर्फ एक वित्तविहीन स्कूल को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है।
डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। पिछले वर्ष जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष के 11 परीक्षा केंद्र हटा दिए गए हैं। इस बार तीन नए परीक्षा शिक्षा विभाग ने बनाए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी को बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

----
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
बागपत। आदर्श इंटर कॉलेज डौला, जीएस इंटर कॉलेज दोघट, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, एनएसएस इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, एसएसएचएसएस चमरावल, जीवी इंटर कॉलेज खेकड़ा, जेवी वी इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर, जीआईसी तुगाना, जनता इंटर कॉलेज लूंब, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, जैन स्थानकवासी कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत, एनएससी बोस इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी, एनवीवी इंटर कॉलेज सिनौली, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, एसएलबी इंटर कॉलेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, डीएन इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, एनएस इंटर कॉलेज फुलैरा, विवेकानंद हायर सेकेंड्री स्कूल गोठरा, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, एसएच इंटर कॉलेज मीतली, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिए कॉलेज सरूरपुर खेड़की, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, एसवीएम इंटर कॉलेज छपरौली, श्री एसएसडी जैन इंटर कॉलेज छपरौली, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जीआईसी बागपत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन स्कूलों की कर दी गई छुट्टी
बागपत। जीआईसी दाहा, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, सैंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, गांधी विद्या निकेतन बूढ़पुर रमाला, नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल, चौधरी हुकुम सिंह इंटर कॉलेज आदर्श नंगला, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत, देव इंटर कॉलेज डौलचा इस बार परीक्षा केंद्र नहीं होंगे।
----------------------
13 को बैठक 14 तक आपत्ति
बागपत। डीआईओएस ने बताया कि 13 नवंबर को प्रधानाचार्यों की परीक्षा आयोजन के संबंध में बैठक होगी। इसके अलावा 14 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आपतु्ति मांगी गई है।

----------------------
31 हजार से अधिक परीक्षार्थी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में 31 हजार 752 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल में 15 हजार 703 और इंटर में 16 हजार 49 परीक्षार्थी है।
----------------------
यूपी टॉपर का स्कूल नहीं होगा परीक्षा केंद्र
बागपत। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी टॉप करने वाली तनु तोमर के स्कूल श्रीराम शिक्षा मंदिर बड़ौत को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। तनु तोमर ने पूरे प्रदेश में बागपत का नाम रोशन किया था।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed