फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board: Intermediate students will have to wait for marksheet

यूपी बोर्ड : इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मार्कशीट के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 22 May 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Intermediate students will have to wait for marksheet
- स्नातक में प्रवेश लेने के लिए अंकपत्र व प्रमाण पत्र की पड़ती है आवश्यकता, 15 जून के बाद आने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अभी मार्कशीट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अभी स्क्रूटनी चलने के कारण अंकपत्र व प्रमाण पत्र आने में देरी हो रही है। जिले में 15 जून तक मार्कशीट पहुंचने की संभावना है।
जिले में इस बार हाईस्कूल में 13550 परीक्षार्थी में से 13020 ने परीक्षा दी थी। इसमें 11758 पास हुए हैं थे। इंटरमीडिएट में 14578 परीक्षार्थियों में से 14182 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11887 परीक्षार्थी पास हो गए थे। इंटरमीडिएट के बाद नवीन कक्षाओं व दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए अंकपत्र व प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन, बोर्ड की तरफ से अभी तक मार्कशीट नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अभी 15 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि बोर्ड की तरफ से अभी तक मार्कशीट में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने शुरू कर दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी स्क्रूटनी का कार्य चल रहा है और जून में मार्कशीट आने के बाद कॉलेजों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मार्कशीट पर नहीं होगा धूप-पानी का असर

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होने वाली मार्कशीट में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट पर न पानी का असर होगा, न धूप का। नई मार्कशीट न केवल फटने या भीगने से बचेगी, बल्कि इसके रंग और सुरक्षा फीचर भी इसे खास बनाएंगे। धूप में यह मार्कशीट हल्के लाल रंग में दिखाई देगी, जबकि छांव में अपने सामान्य रंग में दिखेगी। मार्कशीट की बनावट इस तरह की गई है कि ओवरराइटिंग या खुरचना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed