फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board evaluation started at two centers

दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड का मूल्यांकन शुरू

Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
UP Board evaluation started at two centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में दो केंद्रों पर शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शुरू किया गया। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए 1282 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन केंद्रों पर परीक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया गया। दोनों केंद्रों पर 123 कॉपियां चेक की गईं। रविवार से मूल्यांकन में तेजी आएगी।

जिले में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेडक़ी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। श्री यमुना इंटर कॉलेज में 423 और सरूरपुर खेड़की इंटरमीडिएट कॉलेज में 859 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को दोनों केंद्रों पर परीक्षकों को मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी मुकेश राज शर्मा व राजवीर सिंह ने परीक्षकों को शासन की गाइडलाइन के आधार पर मूल्यांकन करने तथा लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों को निर्देश दिए। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन के पहले दिन 36 कॉपियां चेक हुई। उधर, सरूरपुर खेड़की इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को केंद्र पर 85 कॉपियों की जांच की गईं। केंद्र पर लगाए गए 859 परीक्षकों में से 116 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed