Murder in Baghpat: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, इस हालत में पड़ी मिली लाश, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
Murder in Baghpat : युवक को घर से बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रजबहे किनारे पड़ा मिला। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव में मंगलवार देर रात घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक 12वीं का छात्र था और उसका शव बड़ौत-छपरौली रोड पर स्थित रजबहे में पड़ा मिला। उसकी कमर में गोली लगी थी। छात्र के पैर रजबहे के अंदर और ऊपर का आधा शरीर रजबहे के बाहर पड़ा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवा दिया है। पुलिस ने मौके से शराब और पानी की बोतल बरामद की हैं। मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत-मलकपुर रोड स्थित रजबहे किनारे एक युवक का शव पड़ा है।
यह भी पढ़ें: Murder Case: अंकेश की हत्या का राज, दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, पहचान मिटाने के लिए थिनर से जलाया था चेहरा
सूचना पर बड़ौत कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मलकपुर निवासी यश (24) पुत्र हरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यश की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। यश के पिता हरेंद्र खेती करते हैं और उसके एक छोटा भाई भी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने मौके से बरामद की शराब
पुलिस के अनुसार, छात्र के शव के पास शराब का पव्वा, शीतल पेय व पानी की बोतल भी रखी मिली है। पुलिस ने वहां से बरामद सामान को भी कब्जे में ले लिया है। इस दौरान सूचना पर डॉग स्क्वाड और फॉरेसिंक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए हैं। सूचना पर सीओ सवि रतन गौतम भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।