फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A big train accident averted in Baghpat and passengers panicked

बड़ा हादसा टला: अचानक हुए ट्रेन के ब्रेक फेल, ट्रैक भी हुआ क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Sat, 19 Aug 2023 12:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Aug 2023 12:32 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि अचानक ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
UP: A big train accident averted in Baghpat and passengers panicked
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग शनिवार को ट्रेन हादसा होते-होते बाल बाल बचा। दरअसल, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के अचानक ब्रेक जाम हो गए। जिससे ट्रेन में आग लग गई और गर्म होने से रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस सूचना पर शामली से मैकेनिक बुलाए गए। जिसके बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराया गया। इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटा ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
विज्ञापन


दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 4401 जैसे ही बड़का हाल्ट से बड़ौत रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। तभी अचानक ट्रेन में तकनीकी खराबी के चलते ब्रेक जाम हो गए। बड़ौत स्टेशन पहुंचने तक ट्रेन के निचले हिस्से में आग लग गई और गर्म होने से रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन पलटने से बाल-बाल बची। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्री ट्रेन से उतरकर बाहर की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा

शामली से बुलाए गए मैकेनिक, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन में तकनीकी खराबी हो जाने की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ओमवीर, स्टेशन मास्टर अनुज राठी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शामली से मैकेनिक बुलाए गए। जिसके बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया। इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटा ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।

रेलवे ट्रैक की कराई जा रही जांच
सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने से चक्का घूमता रहा और चिंगारी उठने से रेलवे ट्रैक बड़का, बड़ौत के बीच कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी रेलवे कर्मचारियों को लगाकर जांच कराई जा रही है और रेलवे ट्रैक को भी बदलने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed