फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   train news

Baghpat News: दिल्ली जाने से रोकने को 30 लोग नजरबंद, ट्रेनें रद्द होने से यात्री रहे परेशान

Sun, 11 Oct 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
train news
बागपत। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर जिलेभर में पुलिस अलर्ट रही। इसके चलते जिलेभर में राजनीतिक दलों के 30 नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद किया गया। साथ ही बॉर्डर पर चेकिंग के बाद ही वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से शामली, सहारनपुर और हरिद्वार तक अपडाउन करने वाली 15 ट्रेनें रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर 14 पैसेंजर, एक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। इनमें छह सहारनपुर, आठ शामली तक अपडाउन करती हैं। इनके अलावा दिल्ली से हरिद्वार तक एक ट्रेन रात में चलती है। इन ट्रेनों में जिले के तीनों रेलवे स्टेशनों और रेलवे हाल्ट से करीब तीन हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। शनिवार की सुबह काफी यात्री दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे।
विज्ञापन

टिकट लेने खिड़की पर पहुंचे तो कर्मी ने ट्रेन रद्द होने की जानकारी दी। यात्रियों ने दूसरी ट्रेन के बारे में जानकारी की तो वे भी रद्द मिलीं। स्टेशन पर अधिकारियों ने यात्रियों को अन्य ट्रेन रद्द होने की सूचना दी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बसों और टेंपो लेकर अन्य वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको किया गया नजरबंद, पुलिस तैनात रही
पुलिस ने बली गांव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, बागपत में भाकियू अखंड के कार्यकर्ता विशेष गोपी को घर में नजरबंद किया। उनके अलावा डौला गांव में भाकियू स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कादिर प्रधान, बरनावा में नवाब, हनीफ, सिरसली में प्रवीण, नवीन, बिनौली में कुलदीप को नजरबंद किया गया। इनके अलावा छपरौली में चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चौधरी, महक सिंह, वजीद खान, बरवाला में पवन कश्यप, असारा में शकील, कंडेरा निवासी चमन सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, मास्टर राजेंद्र, सीमा यादव को नजरबंद किया। इन पर नजर रखने के लिए घरों व उनके आसपास पुलिस भी तैनात रही।
अफसरों ने बॉर्डर पर डेरा डाला
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस रात से ही अलर्ट रही। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से लेकर अन्य जगहों पर चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया। साथ ही वाहन में सवार लोगों से दिल्ली जाने का कारण भी पूछा गया। उसके बाद ही आगे जाने दिया गया।

-दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर गया था। वहां जाने पर सभी ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली। इसके बाद दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया और घर वापस आ गया। तरुण, बागपत
-ट्रेन से सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए थे। जाना जरूरी था, इसलिए बस में सफर करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने के कारण बस में ज्यादा किराया देना पड़ा। अन्य लोग भी परेशान रहे।
-शौकत, नंगला
-सामान लेने दिल्ली जा रहा था, लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण बागपत जाकर बस में सफर करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने से बस में भीड़भाड़ देखने को मिली। ट्रेन रद्द होने की सूचना पहले ही दी जानी चाहिए थी।
-भगत सिंह, अग्रवाल मंडी टटीरी
-रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शामली जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द मिली। इस वजह से वापस घर आना पड़ा। इससे परिवार के अन्य लोग भी परेशान रहे।

-सूरज, सूरजपुर महनवा
वर्जन-
दिल्ली-सहारनपुर ट्रैक पर 15 ट्रेनें अपडाउन चलती हैं। शनिवार को मुख्यालय से सभी ट्रेनें रद्द रहने की सूचना दी गई थी। रविवार को सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
-सुरेश कुमार, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed