{"_id":"6aca9c31bf9d7c88f6099791","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160362-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सब्जी बेचने वालों ने पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सब्जी बेचने वालों ने पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला किया
विज्ञापन
बिनौली। साप्ताहिक पैठ में रास्ते में रखा सामान हटाने को कहने पर बड़ावद गांव के पूर्व प्रधान विकास कौशिक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावर विकास और उसके भाई विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बड़ावद गांव के पूर्व प्रधान विकास कौशिक ने बताया कि वह शुक्रवार शाम अपने भतीजे पार्थ कौशिक, उसकी पत्नी मीनल को गाड़ी से लेकर बड़ौत जा रहे थे। गांव में नहर की पटरी के पास लगी साप्ताहिक पैठ में दुकानदारों ने सड़क पर दुकानें लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। कुछ दुकानदारों ने उनके कहने पर अपना सामान पीछे करके रास्ता दे दिया, लेकिन गांव के ही विकास और विक्की ने अपनी सब्जी की गाड़ी नहीं हटाई।
हटाने के लिए कहने पर दोनों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की और गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर चाकू हाथ में लग गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।