यूपी: 12वीं के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, पिता ने सिर्फ स्कूल जाने के लिए कहा था, परिवार में पसरा मातम
Baghpat News : बागपत में 12वीं के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पिता ने सिर्फ स्कूल जाने के लिए कहा था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में कक्षा 12 के एक छात्र ने स्कूल जाने के लिए कहने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी और पिस्टल व खोखा कारतूस भी पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतक छात्र माणिक (16) पुत्र दीपेंद्र सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत में कक्षा 12 में पढ़ता था। वह तीन दिन पहले अवकाश पर घर आया था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसके पिता उसे उठाकर स्कूल जाकर परीक्षा देने को कहकर खेत पर चले गए। इसी दौरान छात्र ने घर में रखी देशी पिस्टल को कनपटी से सटाकर गोली मार ली।
घर पर मौजूद दादी व सोहनवीरी के शोर मचाने व गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे परिवार के लोग उसे बड़ौत के अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त बीच रास्ते में छात्र की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर दौड़े लोग
मृतक के चचरे भाई विश्वजीत पुत्र सतेंद्र ने थाने पर घटना में किसी का दोष नहीं होने की लिखित सूचना देकर पिस्टल व खोखा कारतूस पुलिस के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया। जांच की जा रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय