फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP 100 crushed the innocent, Hungama

यूपी 100 ने मासूम को कुचला, हंगामा

Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
UP 100 crushed the innocent, Hungama
दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लगा रहे लोगो को समझाते सीओ कर्मवीर सिंह - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत पुलिस की यूपी 100 गाड़ी ने बड़का रोड पर एक मासूम को कुचल दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। परिजन मासूम के  शव को वैन में रखकर दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर लाए और जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मोहल्ला पठानकोट निवासी मजदूर हारुण अली का नौ वर्षीय बेटा शाहरुख किसी काम से बड़का रोड से गुजर रहा था। परिजनों ने बताया कि इसी बीच यूपी 100 की गाड़ी तेज गति से आई और मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। मोहल्ले और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन

मासूम की मौत से गमजदा लोगों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग मासूम के शव के गाड़ी में रखकर दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर ले गए और जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोग वाहनों के आगे लेट गए। जबरन वाहन निकालने को लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजबहादुर सिंह, सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह, सीओ रमाला अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की। शाहरुख पिता की इकलौती संतान था। हंगामा बढ़ने पर रात करीब 10 बजे एसडीएम दीपाली कौशिक और एएसपी अजीजुल हक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि शासन को पांच लाख के मुआवजे की संस्तुति की जाएगी। रात करीब 10:30 बजे लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया। शाहरुख के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।



जाम से बेहाल हुए लोग
हाइवे पर जाम लग जाने से यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने अदूरदर्शिता का परिचय दिया है। हादसे के बाद मासूस को अस्पताल भिजवाने के बजाए पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।

पीड़ित परिवार से तहरीर देने के लिए कहा गया। जांच के बाद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करेगा। मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है।
राजबहादुर सिंह, तहसीलदार, बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed