फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Union in two groups of players in dispute of run out

रन आउट के विवाद में खिलाड़ियों के दो गुटों में संघर्ष

Mon, 19 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Union in two groups of players in dispute of run out
खेकड़ा। क्रिकेट खेलते समय रन आउट देने के आरोप प्रत्यारोप के चलते खिलाड़ियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों टीम के चार खिलाड़ी घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर सभी खिलाड़ी भाग गए।
विज्ञापन

रविवार को नगर में फखरपुर मार्ग के पास खाली पडे़ मैदान में नगर निवासी कुछ खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय अंपायर ने खिलाड़ी सोनू को आउट दे दिया। इसका बल्लेबाजी करने वाली टीम ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों की टीमों में कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के खिलाड़ियों में बैट, विकेट एवं लात घूंसे चले। इसमें एक पक्ष के तीन खिलाड़ी सोनू, अरुण, विशाल और दूसरे पक्ष के सुनील समेत चार घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के खिलाड़ी जंगल की तरफ फरार हो गए। इसके बाद घायल साथी खिलाड़ियों का अन्य खिलाड़ियों ने नगर में प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। कोतवाली पुलिस ने कहा इस संबंध में कोतवाली में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed