{"_id":"6442dbfc55778780550b9e74","slug":"uncontrolled-truck-entered-the-shop-caught-fire-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-334-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, आग लगी
Sat, 22 Apr 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। जिससे उसमें आग लग गई। आग से ट्रक और दुकान में करीब पांच लाख का नुकसान हो गया। ट्रक के टकराने से क्षतिग्रस्त हुए खंभे से औद्योगिक क्षेत्र की बिजली प्रभावित रही।
नगर में दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार रात दिल्ली की तरफ से पत्थरों से भरे ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर मार्बल की दुकान में जा घुसा। ट्रक में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई।
ट्रक की चपेट में आकर गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम को बुलाकर आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि आग से पांच लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
उधर ट्रक के टकराने से क्षतिग्रस्त हुए खंभे से औद्योगिक क्षेत्र की बिजली तकरीबन दो से तीन घंटे गुल रही। अधिशासी अभियंता प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही बिजली आपूर्ति दुरूस्त करा दी गई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।