फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle raped five year old niece

Baghpat News: चाचा ने पांच वर्ष की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 11 Nov 2024 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped five year old niece

विज्ञापन
खतौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपनी पांच वर्ष की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची का पिता रविवार सुबह मजदूरी के लिए चला गया था। जबकि उसकी मां जंगल में कार्य करने के लिए गई हुई थी। पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसका चाचा बच्ची को बहका कर पास ही अपने घेर में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई। वह रोते हुए अपने घर की ओर आई तो मोहल्ले में कुछ महिलाओं ने उसे पूछताछ की। बच्ची ने सच उन्हें बता दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी महिलाओं ने सूचना देकर बच्ची के माता-पिता को बुलाया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed