{"_id":"5f9ef37d8ebc3e9b8b7700b2","slug":"uncle-attacked-with-a-shovel-in-a-land-disputeuncle-attacked-with-a-shovel-in-a-land-dispute-baghpat-news-mrt5089259129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया फावड़े से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया फावड़े से हमला
विज्ञापन
जमीनी विवाद में चाचा ने किया फावड़े से हमला
रमाला। किशनपुर बराल गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे के सिर पर फावड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशनपुर बराल निवासी विकास का अपने चाचा से घर की जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विकास ने बताया कि जब वह रविवार को अपने घेर पर बैठा था तो उसके आरोपी चाचा अपने दो बेटों के साथ पहुंचे और गाली गलौच शुरू कर दी। विकास ने जब इसका विरोध किया तो उसके चाचा ने उसके सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विकास थाने पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी हेमेद्र बालियान का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।