{"_id":"603bd4f08ebc3ec44635ac16","slug":"two-youths-were-crushed-by-a-truck-one-died-baghpat-news-mrt527633539","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सिंघावली अहीर गांव निवासी निसार पुत्र यामीन और नूर मोहम्मद पुत्र शरीफ रविवार की शाम बाइक से बड़ौत से लौट रहे थे। अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर कैडवा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में निसार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नूर मोहम्मद घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।