फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths of Narela riding a bike died in the accident

हादसे में सवार नरेला के दो युवकों की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Narela riding a bike died in the accident
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात्रि में खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन की टक्कर लगने से नरेला दिल्ली निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
विज्ञापन

हादसे में दिल्ली के नरेला की गौतम कॉलोनी निवासी दो दोस्त मोनू शर्मा 24 पुत्र राजू और राजू 26 पुत्र ईशम सिंह की मौत हुई। दोनों दोस्त मंगलवार को सुबह के समय किसी कार्य से गाजियाबाद गए थे। देर रात्रि वहां से लौटते समय जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक टक्कर मारी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों के सिर और चेहरे कुचल गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उनकी जेब से मिले मोबाइल, परिचय पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रात्रि में ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। मृतक मोनू के बडे़ भाई कृष्ण पुत्र राजू ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। बुधवार को दोपहर बाद परिजन बागपत स्थित पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर नरेला चले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed