फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two young bike rider crushed by truck, killed

ट्रक ने बाइक सवार दो युवक कुचले, मौत

Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-छपरौली Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कालिंदी कॉलेज के पास ट्रक चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


रविवार को शबगा गांव निवासी मोनू के पुत्र वंश का जन्म दिन था। सुमित (25) पुत्र ब्रजपाल और उसका दोस्त अर्जुन ( 23)  पुत्र रमेश बाइक पर बड़ौत जन्मदिन का केक लेने आये थे। शाम को वे दोनों केक लेकर अपने गांव शबगा जा रहे थे तो बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कालिंदी कॉलेज के पास पीछे से तीव्र गति से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और उनके परिजनों का हादसे की सूचना दी।  सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही संबंधित युवकों के परिजन बागपत में मोर्चरी पर पहुंचे । ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक को  शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed