फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two wards of Zilla Panchayat will be reserved for Scheduled Castes

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जिला पंचायत के दो वार्ड

Wed, 03 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two wards of Zilla Panchayat will be reserved for Scheduled Castes
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

- जिला पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच वार्ड होंगे आरक्षित
- ग्राम प्रधान पद के लिए जिले में 99 पद इस बार रहेंगे अनारक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार कर ली गई है। जिला पंचायत के वार्ड 13 और 18 अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अलावा पांच वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाएंगे। चार से आठ मार्च तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को एससी महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है। नए परिसीमन के बाद इस बार जिला पंचायत में बीस वार्ड पर चुनाव होना है। आरक्षण की नई नीति के आधार पर जिला पंचायत का आरक्षण तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति में इस बार वार्ड 13 और 18 शामिल रहने की संभावना है। वार्ड 13 को अनुसूचित जाति और वार्ड 18 को अनुसूचित जाति महिला में आरक्षित किए जाने की संभावना है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में जिला पंचायत के दो वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग में तीन वार्ड रहेंगे। महिलाओं के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अनारक्षित श्रेणी में नौ वार्ड रखे गए हैं।
विज्ञापन

------------------------------
जिले में इन पदों पर होना है चुनाव
बागपत। जिले में इस बार 244 ग्राम प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्य के बीस, क्षेत्र पंचायत सदस्य 505 और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। रटौल गांव के नगर पंचायत बन जाने के कारण इस बार यहां चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
आठ मार्च तक दाखिल हो सकेंगी आपत्तियां
बागपत। प्रशासन के सूची जारी करते ही चार से आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी जाएगी। दस से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 13 से 14 मार्च तक आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

----------------------------
महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 83 ग्राम पंचायत
बागपत। ग्राम प्रधान पद के आरक्षण के लिए अनंतिम सूची तैयारी कर ली गई है। जिले की 244 ग्राम पंचायतों में से अनारक्षित श्रेणी में 99 गांव रहेंगे। अनुसूचित जाति की महिला के लिए 12, अनुसूचित जाति के लिए 18, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 24, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 44 गांव आरक्षित रहेंगे। महिलाओं के लिए इस बार 47 गांव आरक्षित किए गए हैं। इस तरह महिलाओं के लिए कुल आरक्षित पद 83 होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed