फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two toilets in the house are the first condition, the timer will also have to take medicines

घर में दो शौचालय पहली शर्त, तीमारदार को भी खानी होगी दवाई

Wed, 22 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two toilets in the house are the first condition, the timer will also have to take medicines
घर में उपचार से मामूली चूक पर रहेगा कोरोना संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की मंजूरी दी गई है। मगर, अनिवार्य रूप से घर में दो शौचालय वाली पहली शर्त ही जिले का एक बड़ा आबादी क्षेत्र पूरा नहीं कर सकेगा। संक्रमित को घर रखने से जरा सी चूक के बाद परिवार के अन्य लोगों के पॉजिटिव होने का खतरा रहेगा। यही नहीं तीमारदार को भी इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में दवाई खानी होगी। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि अनिवार्य शर्तों को पूरा करने पर ही होम आइसोलशन की मंजूरी दी जाएगी। निगरानी के लिए टीम गठित होगी।
आइसोलेशन के लिए अनिवार्य शर्तें
- घर में कम से कम दो शौचालय होने चाहिए।
- 24 घंटे देखभाल करने वाला तीमारदार मौजूद हो।
- तीमारदार को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन प्रोफाइलेक्सिस लेनी होगी।
- आरोग्य सेतु एप दिन में दो बार करना होगा अपडेट।
- नियंत्रण कक्ष में कॉल कर देनी होगी जानकारी।
- रोगी रहेगा जिला सर्विलांस अधिकारी के संपर्क में।
होम आइसोलेशन के लिए करनी होगी जेब ढीली
बागपत। होम आइसोलेशन के लिए जेब भी ढीली करनी होगी। पल्स ऑक्सोमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लव्स, सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की वस्तुएं शामिल होंगी। पल्स ऑक्सोमीटर की बाजार में कीमत करीब 1500 रुपये हैं।
विज्ञापन

प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तुरंत शिफ्ट
बागपत। सर्विलांस टीम और कोविड सेंटर की टीम रोगी के शरीर का तापमान, पल्स रेट एवं ऑक्सीजन की संतृप्ता का रिकॉर्ड रखेगी। कोविड पोर्टल पर रिकॉर्ड रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को यह अधिकार होगा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर रोगी को तुरंत शिफ्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बुखार नहीं तो नेगेटिव
बागपत। होम आइसोलेशन के दौरान दस दिन बाद रोगी को सही माना जाएगा। अगर पिछले तीन दिन में बुखार नहीं आता है तो आइसोलेशन समाप्त माना जाएगा। इसके बावजूद अगले सात दिन रोगी को घर पर ही रहना होगा।
बढ़ेगा संक्रमण का खतरा और परेशानी
बागपत। होम आइसोलेशन के दौरान जरा सी चूक पर संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने का खतरा रहेगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि लापरवाही बरतने पर खतरा हो सकता है। गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। लापरवाही करने वालों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

क्या कहते हैं भुगतभोगी
बागपत। कोरोना संक्रमण को मात दे चुके सरूरपुर कलां के युवक का कहना है कि अनुशासन और डॉक्टरों के निर्देशों का कठोरता से पालन करना जरूरी है। होम आइसोलेशन का नियम सही है, लेकिन इसके लिए पूरे परिवार को बेहद अनुशासित रहना होगा। तभी इसका फायदा होगा। अन्यथा संक्रमण बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed