{"_id":"6674a8120329ec74810fcfa4","slug":"two-thousand-people-will-do-yoga-together-on-yoga-day-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-114429-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: योग दिवस पर दो हजार लोग एक साथ करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: योग दिवस पर दो हजार लोग एक साथ करेंगे योग
Fri, 21 Jun 2024 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को बागपत के एसपीसी डिग्री काॅलेज में दो हजार छात्र-छात्राएं और जिले के लोग एक साथ योग का अभ्यास करेंगे। प्रशासन ने योग दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के अलावा विधायक योगेश धामा, विधायक डॉ. अजय कुमार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य छात्रों के साथ योग शिविर में पहुंचने के निर्देश दिए।
जिले में शुक्रवार को दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से बागपत के एसपीसी डिग्री काॅलेज के मैदान पर सुबह छह बजे योग कराया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से योग दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्हाेंने सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल न होने पर परिजनों के साथ घर पर ही योग करने का आह्वान किया। उन्होंने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योग को अपने नियमित जीवन में शामिल करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता ने बताया कि योग शिविर को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। योग शिविर में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह, डीएफओ, उपायुक्त स्वत: रोजगार, डीआईओएस, ईओ बागपत, ईओ बड़ौत सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।