फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two smugglers including one with a reward of 25 thousand rupees injured in an encounter

Baghpat News: 25 हजार के इनामी समेत दो तस्कर मुठभेड़ में घायल

Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers including one with a reward of 25 thousand rupees injured in an encounter
रमाला। असारा-सूजती मार्ग पर शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी सनव्वर उर्फ फौंदी निवासी असारा और मोइन निवासी नई बस्ती शामली गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनपर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी व लूट का मुकदमा दर्ज था। उनके पास से एक कार, तमंचे, पांच कारतूस, दो चाकू समेत अन्य उपकरण बरामद किए। असारा गांव की महिला ने 19 मार्च को रमाला थाने में प्रतिबंधित पशु चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। ्इसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित पशु का कटान करने का खुलासा किया। इस मुकदमे में फरार सनव्वर उर्फ फौंदी निवासी असारा पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसके अलावा सूजती निवासी किसान बिजेंद्र ने मिल से लौटते समय लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया। जांच में सनव्वर उर्फ फौंदी और मोइन निवासी नई बस्ती शामली का नाम प्रकाश में आया। सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि शनिवार रात असारा-सूजती मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कार रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

तभी कार सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी सनव्वर उर्फ फौंदी, मोइन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल सनव्वर, मोइन के साथ मेहताब निवासी बिलौचपुरा को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed