फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sides clash over soil mining

मिट्टी खनन को लेकर फायरिंग, धारदार हथियारों के हमले में तीन घायल

Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over soil mining
ग्राम नैथला के जंगल में धारदार हथियारों से किया हमला, तीन लोग घायल
विज्ञापन

फायरिंग का भी आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा, चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत । क्षेत्र के गांव नैथला के जंगल में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर बुधवार को दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आठ आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम नैथला से गुफा वाले मंदिर के रास्ते पर स्थित एक खेत में नैथला के अनीस पक्ष द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने अनीस पक्ष पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया। जिससे अनीस, योगेंद्र व रणवीर सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अनीस के पिता का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया तथा फायरिंग भी की। उसका पुत्र अनीस व अन्य लोग गोली लगने से बाल-बाल बचे। इस मामले में अनीस ने आरोपी मनोज पुत्र जयकुमार, ललित पुत्र सुनील, आशु व प्रशांत पुत्रगण मनोज, कृष्ण पुत्र बाबूराम, राकेश पुत्र रघुवीर, अनिरुद्ध पुत्र राकेश व विकल पुत्र ध्यानचंद निवासीगण ग्राम नैथला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मिट्टी खनन के विवाद में झगड़ा हुआ है। आरोपी राकेश, मनोज, अनिरुद्ध व प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नहीं है मिट्टी खनन की अनुमति
खनन अधिकारी हवलदार सिंह यादव का कहना है कि उक्त स्थान पर मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी गई है। उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।इस दौरान एक डंपर को कब्जे में लिया गया। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed