फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sides clash in Ahmednagar, 12 injured including woman

अहमदनगर में दो पक्षों में संघर्ष,महिला सहित 12 घायल

Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in Ahmednagar, 12 injured including woman
खेकड़ा। गांव अहमदनगर में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें एक महिला सहित दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने कोतवाली में एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। उधर, खेकड़ा नगर में भी हमला कर एक महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव अहमदनगर में यामीन और रहीसूद्दीन पक्ष में मंगलवार की रात आपसी कहासुनी के चलते हुई संघर्ष हो गया। दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इस संघर्ष में एक पक्ष के यामीन, नवाब, रहीसू, शाहरुख, माहिल, शमीम, मुनीशा और दूसरे पक्ष के आरिफ, शाहरुख, अफजल, फुरकान, अमन समेत 12 लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कराया। इसके बाद दोनो पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनो पक्षों के सभी घायलों का इलाज कराया। उधर, खेकड़ा नगर की कर्बला बस्ती में भी बुधवार की सुबह एक महिला को पड़ोस के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। हमले में महिला का सिर भी फट गया। घायल अवस्था में महिला कोतवाली में पहुंची तो बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed