फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sides beaten in Sarurpur village, three injured

सरुरपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two sides beaten in Sarurpur village, three injured
बागपत। सरुरपुर गांव में सोमवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के तीन घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात सरुरपुर गांव में कृष्णपाल व सहेंद्र पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कृष्णपाल जबकि दूसरे पक्ष से सहेंद्र व उसका बेटा शेखर घायल हो गए थे। कृष्णपाल ने शेखर व सहेंद्र पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। वहीं, सहेंद्र के पिता ईश्वर का कहना था कि कृष्णपाल ने प्रवेश व प्रेमपाल के साथ मिलकर उनकी पत्नी वीरमति के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले को लेकर उनका बेटा सहेंद्र व पोता कृष्णपाल आरोपियों के घर गए थे। इन दोनों के साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली पहुंचे ईश्वर पाल व गांव के वीर सिंह, जयप्रकाश, सोमपाल का कहना था कि मारपीट में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए थे। पुलिस ने अभी तक उनका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया है। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed