{"_id":"5f6b8c888ebc3e0df35098b2","slug":"two-prizes-worth-25-25-thousand-injured-after-being-shot-in-the-leg-in-an-encounter-baraut-news-mrt5027711143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25-25 हजार के दो इनामी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25-25 हजार के दो इनामी घायल
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी पर उपचार के बाद मुठभेड के घायल बदमाशों को ले जाती पुलिस
- फोटो : BARAUT
बुधवार की रात सराय रोड पर पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़
एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, पुलिस टीम को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड पर हिलवाड़ी गांव के पास बुधवार की रात 25-25 हजारी दो इनामी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया और सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अमीनगर सराय रोड पर ई-रिक्शा चालकों के साथ लूटपाट करने वाले दो इनामी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए सराय रोड पर हिलवाड़ी गांव के पास खड़े है। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश पुलिस ने फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें दबोच लिया गया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश शोएब उर्फ भौंदा पुत्र सलीम निवासी बागवाली गली और खलील पुत्र नफेदीन निवासी भट्टा बस्ती शेखपुरा खेकड़ा है। इनके पास से एक बाइक व एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। दोनों ने 14 सितंबर को ईश्वर पुत्र गिरवर सिंह निवासी ककड़ीपुर और 16 सितंबर को इमाम्द्दीन पुत्र अमीर निवासी बावली के साथ लूटपाट की थी। इनके एक साथी अनीस को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज दिया था। दोनों पर बिनौली, बड़ौत, खेकड़ा थानों में विभिन्न मामले दर्ज है।
उधर, मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अभिषेक सिंह, सीओ आलोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी ली। दोनों बदमाशों को पकड़ने वाले कोतवाल अजय शर्मा और उनकी टीम के सदस्य एसआई महकार हुसैन, देवेश कसाना, अंशुल रुहेला, रोहित भाटी, अजीत चौधरी, वरुण वीर सिंह को बधाई दी।