फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two people killed in different accidents

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 23 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 23 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय/चांदीनगर (ब्यूरो)।  बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर थाने के निकट पेट्रोल पंप के सामने मिनी ट्रक (छोटा हाथी) ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार राजवीर सैनी की मौत हो गई और उनकी बेटी दीपा गंभीर घायल हो गई। इसके अलावा पिलाना-बंथला मार्ग पर कार ने साइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इनमें एक युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रटौल निवासी राजवीर सैनी (45) की बेटी दीपा (18) मेरठ के दौराला स्थित मुख्तियार सिंह कॉलेज से पालीटेक्निक कर रही है। दीपा वहां पर ही अपने रिश्तेदारी में रहती है। कॉलेज की छुट्टी होने के कारण रविवार को राजवीर सिंह अपनी बेटी दीपा को दौराला से लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर थाने के निकट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी बागपत की ओर से पशुओं को लेकर जा रहे मिनी ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार बाप-बेटी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायलों को लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में पहुंची, वहां के चिकित्सकों ने राजवीर सैनी को मृत घोषित कर दिया। दीपा को मेरठ रेफर किया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 इसके अलावा घटौली निवासी दिगंबर (29) अपने साथी विकास के साथ शनिवार की रात दिल्ली से ढ़िकौली गांव तक वाहनों में लिफ्ट लेकर आया था। इसके बाद दोनों ढ़िकौली से एक साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पिलाना की ओर से जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।


इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। लोगों ने बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिगंबर को मेरठ रेफर किया। वहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। चांदीनगर पुलिस कार की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed