फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two members of interstate thieves gang arrested in encounter

Baghpat News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jul 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Two members of interstate thieves gang arrested in encounter
बावली गांव के जंगल में हुई मुठभेड़, दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल
विज्ञापन

- बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, दिल्ली, लोनी, हरियाणा, राजस्थान आदि जगहों से करते थे पशु चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली पुलिस की बृहस्पतिवार की सुबह बावली गांव के जंगल में पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पशु चोरों ने एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो पशु चोर घायल हो गए, जबकि दो आराेपी फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्य बावली गांव के जंगल में छिपे हुए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चोरों को घेर लिया। इस दौरान पशु चोरों ने मौका पाकर दरोगा अखिलेश यादव का पिस्टल छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगने से आरोपी इंतजार उर्फ गुल्लू और शादाब गांव बघरा जनपद मुजफ्फरनगर गिर गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पुलिस से खुद को घिरा देख पशु चोरों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में इंतजार और शादाब गांव बघरा जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, दिल्ली, लोनी, हरियाणा, राजस्थान आदि जगहों से पशु चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कई लोगों ने कोतवाली पर पुलिस चोरी के संबंध में तहरीर दे रखी थी। पूछताछ में आरोपियों ने पशु चोरी की घटना को स्वीकारा।

- दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
सीओ ने बताया कि इस गिरोह के लोग अलग अलग राज्यों और विभिन्न जनपदों में भी पशु चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। इंतजार पर बड़ौत, रमाला, बिनौली, सिंघावली अहीर, तितावी थाना मुजफ्फरनगर सहित अन्य थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज। जबकि शादाब पर बड़ौत, रमाला, बिनौली, सिंघावली अहीर समेत अन्य थानें में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। उनके फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की है।


- सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पशु चोरी की घटना
मुठभेड़ में घायल पशु चोरों ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के बराबर में पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसरा सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed