{"_id":"63c449bb0cf13e422a1ec2fb","slug":"two-members-of-inter-state-bike-theft-gang-arrested-baghpat-news-c-14-1-79905-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतर राज्य बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतर राज्य बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Mon, 16 Jan 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को अंतर राज्य गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइक भी बरामद की, जो बागपत के अलावा अन्य जगहों से चोरी की गई थी। आरोपी फर्जी कागजात तैयार कर चोरी की गई बाइकों को बेचने का भी काम करे थे।
इंस्पेक्टर को मुखबिर ने सूचना दी कि छपरौली चुंगी पर दो शातिर बाइक चोर गिरोह के सदस्य खड़े हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन विफल हो गए।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अक्षय निवासी बड़ौत व मोनू निवासी बड़का शामिल रहे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी कागजात तैयार कर बाइक बेचने का काम करते थे। आरोपी बागपत के अलावा दिल्ली, हरियाणा, शामली सहित अन्य जगहों में भी जाकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे और फिर बागपत लौट आते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।