फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two including SP leader Omkar Yadav surrendered in court, sent to jail

सपा नेता ओमकार यादव समेत दो ने कोर्ट में सरेंडर किया, जेल भेजे गए

Mon, 17 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two including SP leader Omkar Yadav surrendered in court, sent to jail
- बालैनी में पंचायत के बाद बवाल के मामले में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे निरस्त होने पर किया सरेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बालैनी में 21 साल पहले हुए बवाल के मामले में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे निरस्त होने पर सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे ओमकार यादव समेत दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
मेरठ जिले के डालूहेड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद लोगों ने समझौता कर लिया था। लेकिन पुलिस ने समझौता करने वाले लोगों के घरों पर रात को जाकर उत्पात मचाया था। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में 22 अगस्त 2001 को बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कालेज में महापंचायत हुई थी। पंचायत से सभी लोग बागपत-मेरठ हाईवे पर पहुंच गए थे और उसे जाम कर दिया था। जहां पुलिस व ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया था। पथराव, फायरिंग व आगजनी में दानवीर यादव निवासी सिंघावली अहीर और राजू शर्मा निवासी बालैनी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में बालैनी थाने के तत्कालीन प्रभारी सतीश कुमार राय ने सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे ओमकार यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह, दानवीर, राजू शर्मा, धनपाल निवासी नंगला बहलोलपुर, हरवीर, मनोज यादव, नरेंद्र यादव, निवासीगण बालैनी, रामकिशन यादव निवासी सैड़भर, रामपाल यादव निवासी सिंघावली अहीर, अनिल कंसल निवासी कुराली जिला मेरठ के अलावा करीब 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीओ अवतार सिंह ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे लिया हुआ था। लेकिन गिरफ्तारी स्टे निरस्त होने पर सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे ओमकार यादव व रामकिशन यादव ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed