फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two heads will object to the extension of the boundary of Baghpat Municipality

बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर दो प्रधान देंगे आपत्ति

Tue, 30 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two heads will object to the extension of the boundary of Baghpat Municipality
बागपत। नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज कराने वाले भी सामने आने लगे हैं। बागपत नगर पालिका में जिन तीन गांवों सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली को शामिल किया जाएगा। इनमें से दो गांवों नयागांव हमीदाबाद और पाली के प्रधान ही आपत्ति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बागपत का सीमा विस्तार करने की प्रक्त्रिस्या करीब तीन महीने पहले शुरू हुई थी। सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद को पूरी तरह से नगर पालिका में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई है, तो निवाड़ा की जमीन में बने औद्योगिक क्षेत्र व पुलिस लाइन को शामिल किया जाएगा। शासन से इसकी अधिसूचना जारी करके आपत्ति मांगी गई है और 15 दिन में आपत्ति देनी होगी।
विज्ञापन

इसको लेकर नयागांव हमीदाबाद की प्रधान अंजली चौधरी व पाली की प्रधान शालू ने सबसे पहले आपित्त दर्ज कराने की तैयारी की है। उनका कहना है कि उनका अभी एक साल का कार्यकाल हुआ है, जिसको पूरा कराया जाना चाहिए। उसके बाद ही सीमा विस्तार होना चाहिए। इस तरह जहां अधिकतर लोग सीमा विस्तार के पक्ष में खड़े है, वहीं प्रधान अपने कार्यकाल को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की बात कह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed