{"_id":"63e3eea246967ac1230eb601","slug":"two-brothers-were-taken-hostage-and-beaten-baghpat-news-c-14-1-111235-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दो भाइयों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दो भाइयों को बंधक बनाकर पीटा
Thu, 09 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों ने दो सगे भाइयों को घर में बंधकर बनाकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित परिवार से मुबारिक ने बताया कि उसके छोटे भाई जुनैद का मोहल्ले के ही राशिद के साथ झगड़ा हो गया था। कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोप लगाया कि समझौता होने के बाद अपने भाई जुनैद को लेकर राशिद के घर से लौटने लगा, तो वहां पर राशिद व उसके परिवार के रिहान, मुन्ना गाली-गलौज शुरू कर दी। कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। उन्होंने किसी तरह आरोपियों से छूटकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुबारिक की तहरीर पर आरोपी राशिद, रिहान व मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच शुरू कर दी है।