फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two bodies found near police post and fire office

पुलिस चौकी और अग्निशमन कार्यालय के पास मिले दो शव

Sun, 22 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two bodies found near police post and fire office
ग्राम डूंडाहैडा मे गन्ने के खेत मे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त का प्रयास करती कोतवाली पु - फोटो : KAHKRA
दोनों मृतकों की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पुलिस चौकी के पास और ग्राम डूंडाहैड़ा में फायर स्टेशन के बराबर में गन्ने के खेत में दो वृद्धजनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्राम डूंडाहेड़ा मे फायर स्टेशन के पास नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह का खेत है। वीरेंद्र सिंह ने गन्ने की फसल बो रखी है। रविवार की सुबह उन्हें खेत में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ओर ग्रामीणों को बुलवाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि व्यक्ति सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए था। उसके शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं थे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उधर, दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला पुलिस चौकी के पास मार्ग किनारे गड्ढे में करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा मिला। सीओ के मुताबिक व्यक्ति मनोरोगी बताया गया है। पहचान न होने पर उस शव को भी पुलिस ने लावारिस में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनो की मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed