फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested for trapping farmer leader in honey trap

Baghpat News: किसान नेता को हनी ट्रैप में फंसाने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for trapping farmer leader in honey trap
-असारा गांव के अनीस ने राजीव बनकर की थी किसान नेता से मुलाकात
विज्ञापन

-भू माफिया यशपाल बरवाला के भाई व दो महिलाओं की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बरवाला गांव के किसान नेता को हनी ट्रैप में फंसाने के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने अपने नाम बदलकर किसान नेता को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी। उधर हनी ट्रैप की घटना में शामिल दो महिलाओं और भूमाफिया यशपाल बरवाला के भाई की तलाश शुरू कर दी।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बरवाला गांव के किसान नेता पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। वहीं किसान नेता ने भी साजिश के तहत फंसाने और कई लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो मामला हनी ट्रैप का निकला। पुलिस ने बुधवार को अनीस निवासी कुर्डी और मुस्तफा निवासी असारा को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पूछताछ में हनी ट्रैप के पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सीओ बड़ौत सावि रत्न सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अनीस और मुस्तफा ने सोनी निवासी किरठल, भू माफिया यशपाल के भाई विपिन तोमर निवासी बरवाला, रूबी निवासी असारा के साथ मिलकर हनी ट्रैप की साजिश रची थी। जिसमें अनीस ने राजीव बनकर एक महिला के सहारे किसान नेता से मुलाकात की और हनी ट्रैप में फंसाया। अनीस ने महिला के साथ मिलकर किसान नेता की अश्लील वीडियो बनाई और वायरल कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पूनम का असली नाम सोनी है। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed